बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी
- फोटो : Demo Pic.
कठुआ में रेलवे मार्ग पर वीरवार की दोपहर एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे मेें उसे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक इकाई में काम करने वाले राजेश यादव(31) निवासी बिहार दोपहर के समय काम पर जा रहे थे।
इसी दौरान हटली मोड़ की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। राजेश के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।