फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ग‌िरोह के सदस्य ग‌िरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासी पुलिस ने एसएचओ दलीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके कब्जे से दस मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। इनके खिलाफ धारा 454/380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से रियासी और जम्मू में मोटरसाइकिल की चोरियां बढ़ी थीं। गिरोह के सदस्यों की ओर से मोटरसाइकिलों को ही सबसे आसान निशाना बनाया जा रहा था।

एकाएक बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती देख रियासी के एसएसपी सुरजीत कुमार ने टीमों का गठन किया और स्पेशल अभियान चलाया, जिसके चलते पुलिस ने गीता नगर, रियासी निवासी बलबीर कुमार उर्फ बिट्टू को पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ की तो बलबीर ने अपने सहयोगी रोहित कुमार के बारे में जानकारी दी तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अलग-अलग दस मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

बरामद की गई बाइक संबंधी चोरी की एफआईआर बख्शीनगर, बाग-ए-बाहु, पक्का डंगा, सीला पुरी (रियासी), शकुंतला, न्यू प्लाट इलाकों से संबंधित थानों में पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें