फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
फाजिलनगर/पिपरा कनक। पटहेरवा थानाक्षेत्र के करमहां गांव निवासी एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


करमहां गांव के विनोद गुप्ता (उम्र 40 वर्ष) होली के दिन बृहस्पतिवार की देर शाम घूमने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें ढूंढने लगे। लेकिन उस समय उनका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव लोग पश्चिम दिशा में पोखरे की ओर गए थे, जहां एक खेत में विनोद का शव आम के पेड़ से लटकता पाया। शव को रस्सी के सहारे लटकाया गया था। गांव में यह बात फैलते ही भीड़ लग गई।

इसकी सूचना पटहेरवा थाने पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद के परिवारवालाें का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। इस संबंध में एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें