फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा के बाद बालाकोट में आतंक पर प्रहार, आतंकी शेर अली के खुलासे के बाद गोला बारूद बरामद

Fri, 26 Feb 2021 06:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद ग्रेनेड और कारतूस - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को आतंकियों के मददगारों की गिरफ्तारी के बाद मेंढर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार किया है। हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे से गिरफ्तार आतंकी शेर अली से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद बालाकोट सेक्टर में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस और सेना की 49-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने इलाके के जंगलों में ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान चार ग्रेनेड, पिस्टल के 15 कारतूस और एके-47 के दस कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
विज्ञापन


इससे पहले बांदीपोरा में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

खुफिया सूचना पर बांदीपुरा पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हाजिन टाउन के बोनीखान इलाके से आतंकी संगठन लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हथियार बरामद किए। जिनमें दो हैंड ग्रेनेड और एके-47 के आठ कारतूस शामिल हैं।
विज्ञापन


इनकी पहचान गुलाम मोहिउद्दीन खान पुत्र नजीर अहमद खान निवासी परीबल हाजिन और रियाज अहमद भट पुत्र ए.बी. अहद भट निवासी बोनीखान मोहल्ला हाजिन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि दोनों मददगार आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े थे। सुंबल और हाजिन इलाके में लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता प्रदान कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें