फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पलटा आटो, आठ घायल

Wed, 18 Nov 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डुम्मी में कार की टक्कर से आटो पलटने पर आठ लोग घायल हो गए। फल्लियां में मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बसंत गढ़ निवासी श्याम लाल (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।

जम्मू अखनूर मार्ग पर डुम्मी में सवारी आटो पलट गया। इस हादसे आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर को सवारियों से लदा आटो (जेके 02 बीएच 8499) बावा के तालाब से अखनूर की ओर जा रहा था। गुड़ा पत्तन पहुंचने पर अखनूर से जम्मू आ रही कार (जेके 02 एजी 1029) में टक्कर हो गई।

इस हादसे में आटो पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दो की हालत गंभीर होने पर डुम्मी निवासी सुदेश, तारा और पूजा को जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कानाचक्क पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को सीज कर लिया है। इसी तरह से छन्नी में स्कूटी की टक्कर से गंग्याल निवासी राहगीर करन सिंह (35) घायल हो गए।
विज्ञापन


गुढ़ा पतन में कार और आटो की टक्कर से पंजतीर्थी निवासी राज सिंह (60) जख्मी हो गए। विजयपुर में कार डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में बाइक सवार गांधीनगर निवासी राजन (21) और सैनिक कालोनी निवासी रिनव (22) घायल हो गए। मुट्ठी में बाइक स्लिप होने से बॉबी (25) जख्मी हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें