फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला, हाथ-पैर काटे

Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सतवारी थाना के अंतर्गत ख्वास खां, मीरां साहिब के नजदीक बुधवार को जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यक्ति के बाजू, टांगों पर किरपाण के साथ हमला किया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सिर पर वार होने से भी गहरी चोटें आई है। 
विज्ञापन


जख्मी ख्वास खां निवासी सुभाष चंद्र और उनकी पत्नी ज्योति देवी ने बताया कि उनकी ख्वास गांव में ही जमीन है, जो कि उनके बड़े भाई ने किसी बाहरी लोगों को बेच दी है। अब आरोपी उनसे उनकी जमीन छीनना चाहते हैं, जिसके लिए बुधवार को आरोपियों ने सुभाष को अकेला पाकर किरपाण के साथ हमला कर दिया।

सिर, टांगें और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। एक हाथ बुरी तरह से कट गया है। उसे फिलहाल साथ में जोड़ा गया है। चट्ठा पुलिस के इंचार्ज जसविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के ब्यान दर्ज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगरोटा में विवाद में नगरोटा निवासी शहनाज बेगम (22) जख्मी हो गई। तीसरा विवाद पलौड़ा में हुआ। यहां मारपीट में हरदेव सिंह (54), विनि (26) और मधु (50) जख्मी हो गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें