फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
तेज धारदार हथियारों से हमला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बिश्नाह में देर शाम पुरानी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक युवक पर तेजधारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बिश्नाह थाने के गांव मोर्चा पूर में गन्ने की रेहड़ी पर खड़े माम दीन निवासी मोर्चा पूर पर उसके क्षेत्र के ही अशक अली ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में युवक ने रेहड़ी पर रखा गन्ना काटने के टोके को उठाया और कई वार किए। हमला करके आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किए गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें