फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी में कूदकर एक और युवक ने जान दी

Wed, 07 Sep 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
tawi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक और युवक ने तवी नदी में कूद कर जान दे दी। इस बार शहर के गुर्जर नगर पुल से युवक कूद गया। काफी घंटे अस्पताल में उपचार होने के बावजूद युवक अनिल कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


अनिल शहर के बाहु फोर्ट का रहने वाला था। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उसने गुर्जर नगर के पुल में छलांग लगा दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को करीब एक बजे युवक की अपने घर में अनबन हो गई। इसके बाद वह घर से निकला और तवी पुल की तरफ आ गया। घर के लोगों ने उस तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उसने परिवार के सामने तवी पुल से छलांग लगा दी। परिवार वाले उस तक पहुंच ही नहीं पाए।

परिवार के लोग दौड़ कर तवी नदी तक पहुंचे, लेकिन पानी में उसे तलाश नहीं पाए। इसके बाद पुल पर गश्त कर रही पुलिस की फ्लाइंग से संपर्क किया। पुलिस की मदद से उसे तवी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शाम को करीब 7 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले भी एक युवक ने बिक्रम चौक स्थित तवी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें