फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल के शेल्टर शेड में आग

Fri, 03 Jun 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जानीपुर मेन स्टाप स्थित कामर्शियल इमारत के ऊपर एयरटेल के शेल्टर शेड में वीरवार की सुबह सवा सात बजे अचानक आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हो गया। शेल्टर शेड में रखी बैटरी, पावर इंटरफेज यूनिट और एसी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने इमारत के ऊपर धुआं उठता देखा तो शोर मचाया तो कुछ मिनटों में रूप नगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

शेल्टर शेड में लगी आग को देखते ही लोगों ने इमारत में चल रहे बैंक के लोगों को इसकी जानकारी दी, हालांकि अभी बैंक खुलने का समय नहीं हुआ था, लेकिन चौकीदार सहित इमारत के ऊपर लगे टावरों की देखरेख करने वाले को इसकी जानकारी दी। तो उन्होंने तुरंत फायर स्टेशन में फोन पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


छत के ऊपर जाकर देखा तो एयरटेल का शेल्टर शेड आग की चपेट में आग गया था। इसमें बैटरी, इंटरफेज, बीटीएस 2 नंबर, बीटीएस आउट डोर 2 नंबर, दो एसी, केबल तार और टावर कई हिस्सों से जल चुका था।

दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू किया, राहत कार्य में काफी मुश्किल आई, क्योंकि आग ऊपरी मंजिल पर लगी थी, इमारत में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आग लगने के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें