फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Sun, 28 Sep 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक शादी का झांसा देकर आरोपी एक साल से लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 376, 363, 366, 366ए,34 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए नाबालिग के बयान के मुताबिक पिछले एक साल से आरोपी के साथ उसके संबंध थे। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देेकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इस माह की सोलह तारीख को भी उसने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया। उस दिन भी उसने शाम तक शादी कर लेने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि शाम को वह शादी से साफ मुकर गया। इस बात पर दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हुई। आरोपी के पास से लड़की सीधे अपने घर पहुंची और अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने आरोपी के घर जाकर दोनों की शादी करवाने के संबंध में बात की, लेकिन लड़के के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद नाबालिग के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें