क्षेत्र में एक 16 वर्षीया नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह नाबालिग को अकेला देखकर आरोपी राजेंद्र कुमार (40) घर में घुस गया और दुष्कर्म कर वहां से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने परिवार के घर आने पर इस बारे में जानकारी दी।
इसके बाद परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। साथ ही उपजिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां का कहना है कि राजेंद्र कुमार शादीशुदा है। वह कसबे की वार्ड 11 में रहता है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।