फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या के हत्यारोपियों को भेजा जेल

Thu, 06 Nov 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग की ओवरडोज से जान गंवाने वाली त्रिकुटानगर, मार्बल मार्केट निवासी दिव्या के तीनों हत्यारोपियों को वीरवार को जेल भेज दिया गया। सात दिन के भीतर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा और आगे की सुनवाई होगी। छन्नी हिम्मत पुलिस ने दिव्या की हत्या के आरोप में बिक्रमजीत सिंह, रोबिन और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं तीन बार पुलिस रिमांड में रखने के बाद आरोपियों से पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है। इसका भी खुलासा नहीं हो सका है कि बेहोशी की हालत में दिव्या को घर छोड़ने वाले कौन थे।

गौरतलब है कि नौ अक्टूबर को दिव्या को उसके दोस्त बेहोशी की हालत में घर छोड़कर चल गए थे। इसके बाद नौ और दस अक्तूबर की दरमियानी रात को दिव्या की मौत हो गई। पुलिस ने जब दिव्या को जीएमसी पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


लीवर, किडनी और हार्ट को जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। छन्नी हिम्मत के एसएचओ एजाज अहमद वानी के मुताबिक रिमांड में रखने के बाद फिलहाल बड़ा खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें