फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की धारदार हथियार से गोद कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह थाना क्षेत्र के गांव जिंदड खुर्द में प्रेमी ने प्र्रेमिका की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके साथ ही खुद भी पहले जहरीला पदार्थ खाया और बाद में फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह मामला हुआ उस समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जिंदड खुद में राजेश कुमार (26) का पड़ोस की लड़की शालू (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवक के घर में कोई नहीं थी। इस बीच उसने प्रेमिका को अपने घर बुलाया। इस बीच उनमें किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में आकर युवक ने प्रेमिका के गले व पेट में चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने जहरीली वस्तु खाने के बाद फंदे से लटक गया। दोपहर करीब 2.30 बजे परिवार के लोग घर पहुंच गए और युवती को खून से लथपथ व राजेश को फंदे से लटका देखा। परिवार के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। डॉक्टरों के अनुसार युवक ने कोई जहरीली वस्तु खाने के बाद फंदे से लटक जान देने का प्रयास किया। कुछ देर के बाद युवक की भी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवती डिग्री कालेज में फाइनल ईयर की छात्रा है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें