जम्मू। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर विभाग ने शिकंजा कसा है। पिछले छह महीने में 5450 कनाल जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया है। विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू खित्ते में 3643 कनाल और जम्मू में 1798 कनाल जमीन से कब्जा हटवाया गया। जम्मू जिले में 648, उधमपुर में 315, कठुआ में 647, राजोरी में 123, डोडा में 350, अनंतनाग में 525, कुलगाम में 600 और शौपियां में 299 कनाल से अतिक्रमण हटाया। जिन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण होने का अंदेशा है, वहां पर तार लगा दी गई है। साथ ही इन जगहों पर पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। वन भूमि पर कब्जा हटाकर वहां पिल्लर भी लगाए जा रहे हैं। बताते चलें कि राज्यपाल ने कुछ महीने पहले ही वन भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। सभी जिला उपायुक्तों को इस बाबत जरूरी आदेश दिए गए थे।