फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक पर तेजाब फेंका, प्रेम प्रसंग वजह होने पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के केनाल रोड क्षेत्र के राजिंद्रा पार्क के पास नेपाली युवक पर अज्ञात हमलावरों ने तेजाब फेंक दिया। वह 40 फीसदी झुलस गया है। सुजान कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह केनाल रोड क्षेत्र में ही किसी रेस्तरां में काम करता है।
विज्ञापन

सुजान का कहना है कि मंगलवार की शाम सात बजे वह मार्केट जा रहा था। यहां गली के पास झाड़ियों से दो युवक निकले। उन्होंने उस पर तेजाब फेंका। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन चेहरे पर कुछ छींटें पड़ गईं। तेजाब फेंकने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमला होने के बाद वह चीखने लगे और बेहोश हो गए। कुछ लोगों ने उसे रास्ते में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे केनाल रोड चौकी प्रभारी ने खुद उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक ने बताया कि उसके साथ यह वारदात हुई है। वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। इस हमले को प्रेम प्रसंग के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक का इलाके में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग है। जिस वजह से उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें