फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर कर्नल के खाते से उड़ाए 35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक रिटायर कर्नल से लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। कर्नल की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रिटायर कर्नल मुलख शास्त्री नगर में रहते हैं। उनके दो बेटे सरकारी अधिकारी हैं। वह शुक्रवार को गांधीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे। बताया कि मई महीने में उनके पास एक फोन काल आई। फोन करने वाले ने खुद को सैन्य हेल्थ इंश्योरेंस ग्रुप का अधिकारी बताया। इंश्योरेंस करने के लिए कर्नल से पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। महीने से लेकर अब तक कर्नल हर महीने पैसे जमा कराते गए। कभी किसी खाते में तो कभी किसी खाते में। पैसे जमा कराते कराते वह 36 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करा गए। तीन दिन पहले जब कर्नल ने उस नंबर पर फोन किया, जिस नंबर से अधिकारी फोन करता था तो मोबाइल स्विच आफ आया।
कर्नल ने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद ही आया। इसके बाद उन्हें शक हुआ और गांधी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। कर्नल ने जो नंबर बताया है वो दिल्ली के किसी व्यक्ति का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही एक टीम दिल्ली जाएगी और उक्त व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश होगी, ताकि मामले का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें