फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने तोड़ा बैंक लॉकर

Tue, 03 Mar 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा के गांव बास पुर में रविवार की मध्यरात्रि को एक बैंक के लॉकर से 67 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर दलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना जेएंडके ग्रामीण बैंक की बासपुर शाखा में हुई है।

हैरत वाली बात यह भी है कि घटनास्थल के सौ मीटर पर पुलिस नाका होने के बावजूद चोरी बड़ी होशियारी से हाथ साफ कर गए।

पुलिस के मुताबिक उन्हें जेएंडके ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह बैंक आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाकर देखा तो एक बैंक धारक के लॉकर से 67,230 रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुबह उन्हें बैंक के चपरासी ने फोन करके सूचित किया कि बैंक का ताला टूटा था। तभी उन्होंने उसे कुछ नहीं करने की बात कहते हुए उसके आने का इंतजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो देखा कि बैंक के लाकर को गैस कटर से काटकर उसमें रखी नकदी चुराई गई थी।

लॉकर को गैस कटर से काटने पर बैंक के लॉकर में पडे़ कई नोट भी जल गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें