फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाइक पर जा रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई है। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घायल अवस्था में भी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। दंपति पलोड़ा का रहने वाला है। दोनों किसी काम से दोमाना की तरफ जा रहे थे। मृतक महिला की पहचान शोभा पत्नी शाम लाल के रूप में हुई है। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन

----
संदिग्ध परिस्थिति में मौत
जम्मू। संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान पुरुषोत्तम लाल निवासी सिंबल कैंप के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने उसे बेसुध पड़ा देखा। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें