दोमाना। महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार होने का मामला रविवार को सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
आरके विहार उदयवाला निवासी महिला विजय फोतेदार ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम को उदयवाला मुख्य मार्ग से अपने घर की ओर जा रही थी। इस बीच झपटमार उससे पर्स छीन कर भाग गया। हालांकि महिला ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन झपटमारों को पकड़ा नहीं जा सका। उसने बताया कि पर्स में सात हजार रुपये नगद और एक महंगा फोन था। ब्यूरो