फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक का नारको टेस्ट कराने पुलिस गुजरात रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पत्नी की मौत मामले में फंसे सीएम सिक्योरिटी विंग के इंस्पेक्टर विवेक बसन का नारको टेस्ट कराने पुलिस गुजरात रवाना हो गई है। विवेक का वहां पर टेस्ट होगा। विवेक ने खुद उसका टेस्ट कराने की अर्जी दी थी। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर विवेक बसन की पत्नी की 26 फरवरी को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था। इंस्पेक्टर की पिस्टल से गोली लगी थी, लेकिन इंस्पेक्टर ने कहा था कि वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। इस मामले में महिला के मायके वालों की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से जांच को तेज कर दिया गया था। काफी देर तक मामले में हंगामा चलता रहा। उसके बाद इंस्पेक्टर ने कोर्ट से जमानत ली थी। अब पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए नारको टेस्ट का सोचा। हालांकि इंस्पेक्टर की तरफ से भी टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में कहा गया था। पुलिस इस मामले को लेकर शनिवार को टेस्ट करवाने के लिए गुजरात रवाना हो गई है। टेस्ट कराने के बाद टीम वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें