फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकडे़ पाकिस्तानी नागरिक को जीआईसी भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड की सीमा से बुधवार को बीएसएफ द्वारा पकडे़ गए घुसपैठिए मोहम्मद अफजल (32) को गहन पूछताछ के बाद ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जीआईसी) जम्मू भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की पकड़ा गया अफजल पाकिस्तानी सेना का भगोड़ा जवान है। उसने बताया था कि वह तारबंदी के नीचे से निकल कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। हालांकि बीएसएफ का कहना है कि जीरो लाइन के निकट से उसे दबोचा गया। पहले बीएसएफ ने और बाद में पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ की थी, जिसके बाद उसे ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर जम्मू भेज दिया है।
गौरतलब है कि अफजल पुत्र लियाकत अलि निहार तहसील शकरगढ़ जिला नारोवाल पाकिस्तान का रहने वाला है। जब से पकड़ा गया था तो उससे दो साधारण मोबाइल फोन, एक हेडफोन और रुमाल बरामद हुआ था। फोन में सिम नहीं था और न ही उसमें कैमरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें