फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां के खिलाफ मासूम ने दर्ज कराई शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

जम्मू। सुबह चार बजे उठाकर काम पर लगा देती है। हाथ में जो लगा, उसी से मारती है। एक दिन तेल में गर्म कड़छी ही उसे लगा दी, जिससे जख्म हो गया। रोज मारपीट करती है। यह दर्द है एक 10 साल की मासूम लड़की का, जो अपनी सौतेली मां के अत्याचार से इतनी दुखी हो गई कि उसे थाने पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


गांव दड़प की रहने वाली गुरप्रीत कौर की मां का तब निधन हो गया था, जब वह महज डेढ़ साल की थी। इसके बाद उसके सैनिक पिता ने दूसरी शादी कर ली। जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई, सौतेली मां के अत्याचार बढ़ते गए। गुरप्रीत कौर ने गांधी नगर स्थित महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां हर रोज मारती है। उसको फटे पुराने कपड़े पहनने को देती है। सुबह चार बजे उसे उठाकर काम पर लगा देती है। एक दिन गर्म तेल में डुबोई हुई कड़छी उसे लगा दी। उसने अपने पिता को भी कई बार अपने साथ होने वाले अत्याचार के बारे में बताया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लड़की का मामा पुलिस में है। हार कर उसने अपने मामा को पूरी बात बताई और उसकी मदद से पुलिस के पास पहुंची।एसएचओ अनीता काटल का कहना है कि गुरप्रीत ने अपनी सौतेली मां सिमरजीत कौर और पिता सुखविंदर सिंह के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने की शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उसके माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें