अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू में अलग-अलग हादसों में गत दिन चार लोगों की मौत हो गई। आरएस पुरा निवासी भगवान दास की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। वह ट्रक ड्राइवर था। उसका शव ट्रक में ही मिला। ट्रक नरवाल मुख्य चौक पर खड़ा था। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं सिडको के एक कंपनी में काम करने वाले जहांगीर खान (25) निवासी बारामुला की मौत करंट लगने से हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के जानकारी दी। इसके बाद शव को जीएमसी शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। नजीर अहमद (45) निवासी कुपवाड़ा की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। सिद्दड़ा इलाके में जेसीबी से काम करते वक्त नजीर अहमद तार की चपेट में आ गया था।
जीएमसी में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य मामले में बरनोटी में बुधवार को कार की चपेट में आने से घायल बालक राम (75) निवासी अंब घरोटा ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। उसे आईसीयू में रखा गया था। वीरवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।