फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 28 Jan 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर हुई मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू क्षेत्र में प्वाइंट 89 के करीब दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक राहुल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा मरालिया मीरां साहिब का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे पठानकोट की तरफ से दुर्ग एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे क्रासिंग को पार करते समय राहुल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। इतनी सुबह राहुल रेलवे ट्रैक के पास क्या करने गया था, रेलवे पुलिस इस बारे में पता लगा रही है।

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगता है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शव गृह में पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें