फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएपीडी विभाग में लाखों की धांधली, पढ़ें खबर

Tue, 28 Apr 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग में 36 लाख रुपये की धांधली का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पाया गया कि अधिकारियों ने राशन का अधिक कोटा बताकर सरकारी खजाने में सेंधमारी की। मामला उधमपुर के पंचैरी ब्लाक का है।
विज्ञापन


पंचैरी और उधमपुर के विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस 409, 467, 468 और 471 के तहत कार्रवाई करेगी। एसएसपी विजिलेंस का कहना है कि विजिलेंस के पास धांधली की शिकायत की गई थी। जांच करने के बाद पाया गया कि पंचैरी ब्लाक में एपीएल, बीपीएल और एएवाई के तहत दिए जाने वाले राशन के कोटे को अधिक बताया गया।

राशन स्टोर में जितना राशन भेजने को बताया गया, उतने की आवश्यकता नहीं थी। करीब चार साल तक ऐसा चलता रहा। 2004 से 2008 तक अधिकारियों ने राशन में घोटाला किया। इसके बदले विभाग के खाते से 36.89 लाख रुपये की राशि निकाल ली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने अपने पदों का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी खजाने में सेंधमारी की। विजिलेंस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। इसमें कुछ और अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें