फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 65 डाक्टर बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्यपाल प्रशासन ने सालों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 65 डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कोई बार नोटिस देने के बावजूद ये डाक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद आर्टिकल 128 जेएंडके सीएसआर वाल्यूम-1 के तहत सभी डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें कंसलटेंट फिजिशियन, मेडिकल आफिसर, कंसलटेंट गायनी, कंसलटेंट सर्जन, कंसलटेंट एनेथीसिया, कंसलटेंट ईएनटी, कंसलटेंट पेडियाट्रिक, डेंटल सर्जन आदि शामिल हैं। इनमें अधिकांश डाक्टर राज्य व दूसरे राज्यों में निजी सेक्टर में एडजेस्ट हो चुके हं।
विज्ञापन

बर्खास्त होने वाले डाक्टरों में डा. अरुण कुमार शर्मा, डा. हरविंदर सिंह, डा. आरती राजपूत, डा. अरुणा भगत, डा. दीपाली रैना, डा. सुशील कुमार पंडिता, डा. इराम मीर, डा. नीरू डा कौल, डा. अभिनव रैना, डा. अमित बडगाल, डा. नीरज टक्कार, डा. कुसुम, डा. दिनेश सिंह चौहान, डा. ममता, डा. राकेश कौल, डा. सत्यंदर सिंह, डा. विमल पंडिता, डा. अश्विनी कुमार शर्मा, डा. विक्रम सिंह, डा. अमित साहनी, डा. संदीप कौल, डा. विकास चंदेल, डा. आशिया शेख, डा. पूनम मल्होत्रा, डा. राकेश रोशन, डा. अंकुश तंबोत्रा, ़डा. कुलदीप कुमार, डा. अंकुश सिंह कोतवाल, डा. ममता अरोड़ा, डा. सपना रैना, डा. शकुरा भट्ट, डा. अग्निवेश टिक्कू, डा. नेहा शर्मा, डा. आथर बशीर, डा. अरशद हुसैन भट्ट, डा. नसील मुज्जफर, डा. नरगिस अंद्राबी, डा. इमरान मुमताज, डा. काजिर बीन मजीद, डा. शबनम गुलशन, डा. अब्दुल क्यूम खान, डा. शफकत अहमद, डा. शेख क्यूम, डा. फिरदोस अहमद भट्ट, डा. तनवीर नजीर, डा. यासिर अहमद भट्ट, डा. आदिल फारूक मलिक, डा. सुलमाज ऋषि, डा. एहतेश अहमद कुरैशी, डा. नाजिया बशीर, डा. सीमा नजीर, डा. सईद माजिद हुसैन, डा. नावीद खान, डा. फैयाज अहमद भट्ट, डा. मुजमिल मुस्तफा, डा. नुकशीबा, डा. शब्बीर अहमद वानी, डा. हकीम इमरान हुसैन, डा. हिना अल्ताफ, डा. आमीना बशीर, डा. मो. इकबाल मीर, डा. बीनीश मुख्तियार, डा. आसिमा खान, डा. वामिक रसूल और डा. नैयाज जान शामिल हैं। इससे पहले अगस्त 2017 में गैरहाजिर 28, मार्च 2016 में 100, मई 2013 में 73, दिसंबर 2011 में 17, दिसंबर 2017 में 8 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें