फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला

Fri, 19 Aug 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : graphic
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में वीरवार के दिन दो सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले राहुल मन्हास और संजू मसीह किसी काम से बाइक पर जम्मू की तरफ आ रहे थे। अभी बाड़ी ब्राह्मणा चौक पर ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह बुरी तरह से ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसा होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों को तुरंत जीएमसी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया। दोनों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। 
विज्ञापन


लोगों ने युवकों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए चालक को पकड़ लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन

दूसरे हादसे में बुजुर्ग की मौत

Accident - फोटो : Demp Pic.
एक अन्य सड़क हादसे में पटली मोड़ इलाके में एक 70 साल के बुजुर्ग पूरर्ण चंद को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए।

उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। पूरण चंद बिश्नाह तहसील के नजबाल गांव के रहने वाले थे।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें