फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Sun, 19 Oct 2014 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में से 16 अक्तूबर सुबह लापता हुई युवती शमशाद बीबी (26) निवासी मजीन दियोली सिद्दड़ा का शव इंपा, इमारत के नजदीक पुली के पास शनिवार सुबह सड़क पर मिला। युवती के चेहरे पर आई सूजन और हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि युवती के पति रशीद ने एक दिन पहले लापता होने की शिकायत सिद्दड़ा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


बावजूद पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति रशीद समेत इलाके के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डाक्टरों के बोर्ड का गठन करके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि इंपा इमारत के नजदीक पुली के पास सड़क पर एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस ने जाकर जांच-पड़ताल शुरू की, तो देखा कि युवती के चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आई है।

कपड़े बुरी हालत में थे। पुलिस ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने उच्च अफसरों को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने सारा मामला देखा। युवती की हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिए जाने की आशंका होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जीएमसी में डाक्टरों के बोर्ड का गठन करवाया।
विज्ञापन


मृतका का पति रशीद किसी का वाहन चलाता है। पुलिस के मुताबिक रशीद ने 17 अक्तूूबर को अपनी पत्नी शमशाद के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर की सुबह शमशाद पांच बजे घर से निकली थी, लेकिन सूरज निकलने तक वह घर नहीं आई। दिन भर रिश्तेदारों के घर तथा इलाके में युवती की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हार कर पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नगरोटा थाना के एसएचओ परवेज के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि में युवती की हत्या किए जाने की आशंका लग रही है। इसके चलते मृतका के पति और इलाके के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, क्योंकि आखिर बार महिला अपने पति से ही मिली थी। उसके बाद उसका शव मिला। पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई ठोस कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें