सड़क दुर्घटना में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
- फोटो : Demo Photo
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में एक सड़क दुर्घटना में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सोपोर के वाडूरा के करीब एक बस पलट गई। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक बस (जेके05-6162) सोपोर के वाडूरा इलाके के करीब उस समय पलटी, जब यह सोपोर से हंदवाड़ा जा रही थी, इस बस पर से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा।
इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए, जिन्हें सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल सोपोर इलाज के लिए ले जाया गया। गौरतलब है कि घायलों में से छह की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया।