संशोधित.... इसमें आतंकी के भाई आईपीएस अफसर का नाम हटाया गया है।
--------------------------------------------------
हेडिंग...
आईपीएस अधिकारी का भाई बना हिजबुल का आतंकी
क्रासर...
-हिजबुल मुजाहिदीन ने आतंकी बुरहान की बरसी पर फोटो किया वायरल
-श्रीनगर में बीयूएमएस का छात्र है शमसुल, मई में घर से हुआ था लापता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में एक आईपीएस अधिकारी का भाई शमसुल हक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। वह बीयूएमएस (बैचलर आफ यूनानी मेडिसन एंड सर्जरी) का छात्र है। हिजबुल मुजाहिदीन ने आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। युवा आतंकी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की गई है। हाथ में एके 47 के लिए इस तस्वीर में उसके रैंक का भी उल्लेख है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हिजबुल मुजाहिदीन ने रविवार को सोशल मीडिया की पर कई अन्य आतंकियों की फोटो भी जारी की है। बुरहान की बरसी पर भर्ती की गई इस नई फौज की फोटो जारी कर हिजबुल ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि बुरहान उनका हीरो था।
नार्थ ईस्ट में तैनात है उसका भाई
शोपियां जिले के रहने वाला शमसुल हक श्रीनगर के जकूरा के सरकारी कालेज में बीयूएमएस का छात्र है। वह मई में घर से लापता हो गया था। शमसुल का भाई 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी है और इस समय नार्थ ईस्ट में तैनात है। जारी की गई तस्वीर में शमसुल का कोड नेम भी है। 25 मई 2018 को वह हिजबुल में शामिल हुआ था।
नया ट्रेंड
पहले युवाओं को आतंकी बनाना फिर उनकी फोटो बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करना, यह ट्रेंड कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन ने इन दिनों अपनाया है। खासकर पढ़े लिखे युवकों को जब आतंकी संगठन मेें शामिल किया जाता है तो ऐसा किया जाता है। शमसुल आतंकियों की नई जमात में अब तक का चौथा सबसे अधिक पढ़ा लिखा सदस्य है।
इस साल 50 से अधिक भर्ती
इस साल छह महीनों के भीतर 50 से अधिक कश्मीरी युवक हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गए हैं, जो सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकार युवाओं को आतंकी बनने से नहीं रोक पा रही। यह सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा है।