फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 ग्राम नीलम के साथ दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के पाडर इलाके में मिलने वाले विश्व विख्यात नीलम के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह नीलम इतना कीमती होता है कि सरकार ही इसे खुदवाती और बेचती है। ओपन मार्केट में इसकी बिक्री पर रोक लगाई गई है। अवैध तरीके से नीलम ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने कल शाम हिरासत में लिया।

लाखों में है नीलम की कीमत

गिरफ्तार क‌िए गए दोनों आरोपियों में से एक पाडर का निवासी है, जबकि दूसरा जुलाका मोहल्ला का रहने वाला है। इस मामले में कुछ अन्य लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर नरवाल पुलिस चौकी इंचार्ज इनायत अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरवाल चौक पर दोनों आरोपियों को रोका।

उनकी जांच करने पर उनके पास से 58 ग्राम नीलम मिला, जिसकी कीमत लाखों में बताई जाती है।
विज्ञापन

तस्करी में बड़े ग‌िरोह का हाथ!

आरोप‌ियों में सुरजीत सिंह (कुंदल, पाडर, किश्तवाड़) और राकेश आनंद (जुलाका मोहल्ला, जम्मू) शामिल हैं।

त्रिकुटा थाने में उनके खिलाफ 4/5 सफायर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है कि उन्हें नीलम कहां से मिला।

खासबात यह है कि कोई भी व्यक्ति इस नीलम को सरकार की इजाजत के बिना नहीं खरीद सकता है। इसकी खदानी जेएंडके सफायर कार्पोरेशन करवाता है और इसकी नीलामी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें