मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में भर्ती दो घायलों की मौत हो गई। कुछ दिन पहले बड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास शास्त्री नगर का रहने वाला भानु दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसके बाद से ही उसका इलाज जीएमसी में चल रहा था।
शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। वहीं पुंछ में बस से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कुछ दिन पहले मोहम्मद लतीफ बस गिर गया था। इसके बाद से उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। शुकव्रार को को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर लिया है।