फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली लेकर ईंट भट्ठे पर जा रहे तीन लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

हादसा जिला अस्पताल के पास हुआ जिसके बाद घंटों तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

राजस्‍थान का रहने वाला था मृतक

कालीबड़ी कठुआ से खरोट मोड़ के निकट स्थित ईंट भट्ठे के लिए जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे।

भीषण टक्कर से एक व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे तो दूसरा ट्राली के नीचे आने से मौत के घाट उतर गया। मृतकों में 27 वर्षीय गोरखा निवासी मूला तालाब कठुआ और परमानंद निवासी राजस्थान शामिल हैं।

तीसरे व्यक्ति लैला राम निवासी राजस्थान को भी गंभीर चोटें आई हैं। वह टक्कर के बाद छिटक कर दूर जा गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एक घंटे तक जाम रहा नेश्‍ानल हाइवे

जानकारी म‌िलते ही मृतकों के घर वालों के मौके पर पहुंचने लगे। गम और गुस्से में आए परिजनों ने ट्रक पर अपना गुस्सा निकालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ऐन मौके पर बीच बचाव किया।

विलाप में डूबे परिजनों का रुंदन अस्पताल परिसर को देर तक दहलाता रहा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मियों ने कहा कि आरोपी को काबू कर लिया गया है।

उधर, बीच हाईवे पर हादसा होने की वजह से एक घंटे तक एक तरफा यातायात प्रभावित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें