ज्यौड़ियां। खौड़ थाने के अधीन की पंचायत मट्टू के गांव दानपुर में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक मकान में आग लग गई। आग में घर का सारा समान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। थाना प्रभारी केपी सिंह तथा पटवारी ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया।
पंचायत मट्टू के सरपंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि जब मकान को आग लगी तो मकान मालिक दनतर सिंह पुत्र देस राज तथा उसके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। आसपास के लोगों ने जब घर से लपटें निकलती देखीं तो आग पर काबू पाया। ब्यूरो