फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्धटना मे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सौहाल रोड पर कार ने एक बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सुंदरबनी का रहने वाला है। हादसे में बाइक पर बैठा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सौहाल रोड के गांव सौहाल के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान विशन कुमार निवासी सुंदरबनी के रूप में हुई। जबकि बाइक पर बैठा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल गया। उसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में लोगों से पूछताछ की गई तो उसमें पता चला है कि कार चालक ठीक से कार नहीं चला पा रहा था। इस मामले में उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जम्मू अखनूर मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व इसी मार्ग पर पलांवाला पुलिस चौकी के अधीन गांव सेलांवाली के नजदीक गांव जोगवां से खौड़ आ रही मिनी बस पलट गई थी। इसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में डिग्री कालेज खौड़ की सात छात्राएं भी शामिल रहीं। इनमें से दो छात्रा तथा एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर किया गया। यह छात्राएं परीक्षा देने के लिए जा रही थीं, हादसे के चलते दो छात्राएं परीक्षा भी नहीं दे पाई। हालांकि एसडीएम ने घायल पांच छात्राओं को परीक्षा के लिए कालेज प्रशासन को दो घंटे का समय देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें