फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति स्कैम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सौरा में फर्जी नियुक्ति स्कैम में दो महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यक्ति और दो महिलाओं ने पैसे के बदले में फर्जी नियुक्तियां आदेश जारी कर लोगों को ठगा है।
विज्ञापन


उन्होंने नर्सिंग, हाउस कीपिंग अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों के आदेश जारी कराए। पुलिस जांच में नियुक्ति आदेश और पहचान पत्र फर्जी पाए गए। नकली दस्तावेजों को कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया है।

लोगों को नौकरी के नाम पर फंसाया जाता था। आरोपी व्यक्ति ने नौकरी देने के लिए एक करोड़ रुपये की वसूली की है। बीते सप्ताह पुलिस ने धारा 420 और 467 के तहत मामला दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें