फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केनाल रोड साइंस कॉलेज के सामने एक किराना स्टोर में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर तीन दमकल और पुलिस का दल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद थाना प्रभा सोहन सिंह ने बताया कि ओमजीत किराना स्टोरी में आग की सूचना मिली थी। दुकान कृष्णा नगर निवासी मिट्ठू की है। रविवार को बाजार बंद था। इसलिए आग का पता नहीं चला। तीन दमकल की गाड़ियां और कर्मी आग पर काबू करने में लगे रहे। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। दुकान में करीब 3 से 4 लाख रुपये का माल भरा हुआ था। लगभग पूरा सामान जलकर खाक में मिल गया।

कई दुकानें भी आई चपेट में
किराना स्टोर से फैली आग ने बगल में स्थित शॉप डॉमिनी और फास्ट फूड की एक अन्य दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने दुकान की ऊपरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीमें घंटों आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें