फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी के एंगल से भी जांच रो हिँग्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नार्थ ईस्ट में जड़ें फैला चुके रोहिंग्याओं से 29 लाख रुपये मिलने के मामले में लड़कियों और लड़कों के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि हर बुधवार को गोहाटी और सियालदह एक्सप्र्रेस ट्रेन से कुछ लड़कियों व लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम परजम्मू लाया जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में एक बहुत बड़े रैकेट की तरह नौकरी प्रदान करने के मामले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार मानव तस्करी को लेकर पुलिस अभी तक कार्रवाई नहीं कर पाई है। हर बुधवार को पहुंचने वाली इन ट्रेनों से लड़कियों को लाया जाता है और स्टेशन के बाहर इन लड़कियों को एक गाड़ी मेें ले जाकर लोगों के घरों में छोड़ा जाता है। जो घरों में काम करती हैं और कुछ वर्ष बाद वह अपने घर वापस लौट जाती हैं। इसमें लाखों की डील होती है। कामकाज के लिए लाई गई लड़कियाें को मात्र दो तीन हजार रुपये प्रति माह के तौर पर मेहनताना दिया जाता है। त्रिकुटा नगर में पिछले साल एक बुजुर्ग की हत्या के बाद इस रैकेट का खुलाया हुआ था। पुलिस ने भी इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी साउथ विनय शर्मा के अनुसार पुलिस रोहिंग्याओं से मिले 29 लाख रुपये के मामले में इस तस्करी के एंगल पर भी काम कर रही है।
उधर, सूत्रों के अनुसार हर सप्ताह या फिर माह में एक बार नार्थ ईस्ट से दर्जनों लोगों को इन ट्रेनों से जम्मू पहुंचाया जाता है। नौकरी दिलाने की प्लेसमेंट एजेंसियों के सरगना भी लाखों रुपये लेकर स्टेशन पर रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस की चौकसी बढ़ने के कारण इन रुपयों को पकड़े गए लोगों की झुग्गियों में रखा गया। इस रैकेट में अधिकतर बांग्लोदशी और रोहिंग्या शामिल हैं। पकडे़ गए दोनों लोगों ने भी कबूला है दो बांग्लादेशियों ने उनके घरों में रुपयों से भरा बैग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें