जम्मू। तालाब तिल्लो इलाके में एक आटो चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान विकास दत्ता निवासी पूर्ण नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसे सुबह कमरे में फंदे से लटके पाया। उसे उतार कर इलाज के लिए जीएमसी ले गए। यहां पर जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में परिजनों से पूछा गया, लेकिन उनका कहना था कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब अपने स्तर पर जांच करने में लगी हुई है। डेढ़ साल पहले मृतक की पत्नी की भी मौत हो गई थी। उसके एक बेटा भी है, जो बहन के पास रहता है। ब्यूरो