फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बरनाई में अज्ञात वाहन की टक्कर में राज्य पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृपाल सिंह निवासी डिग्यिाना के रूप में हुई है। जिला पुलिस लाइन में कार्यरत कृपाल झिड़ी मेले में तैनात था। शुक्रवार की शाम को ड्यूटी से मोटरसाइकिल पर लौटते समय बरनाई में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कृपाल सिंह के घर में मातम छाया हुआ है। परिवार वाले उस घड़ी को कोस रहे हैं जब वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने बरनाई रूट पर कई जगह सीसीटीवी देखे हैं। लेकिन देर शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। बरनाई मार्ग पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। यहां अधिकांश वाहन तेज रफ्तार से भागते हैं। शहर और आसपास के रूटों पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें