जम्मू। मिनी बसों में बजनेे वाले म्यूजिक सिस्टम पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा। वीरवार को डोगरा चौक में पुलिस ने अभियान चलाकर सिस्टम उतारे। नियम के तहत सिर्फ टूरिस्ट वाहनों में ही म्यूजिक सिस्टम चलाने की अनुमति है, लेकिन शहर में हर एक मिनी बस में म्यूजिक सिस्टम बजता है।
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मिनी बसों में चढ़कर स्पीकर उतारे और सिस्टम भी जब्त किए। इस दौरान करीब 50 सिस्टम जब्त किए गए। मिनी बस चालक तेज ध्वनि में म्यूजिक बजाते हैं। इसकी वजह से हमेशा ही हादसे होने का डर रहता है।