फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर बेसुध मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर क्षेत्र में दोस्त के घर बेसुध मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शुभम सिंह जमवाल के रूप मे हुई है। वह त्रिकुटा नगर इलाके में ही रहता था।
विज्ञापन

26 अगस्त को शुभम त्रिकुटा नगर सेक्टर-2 में अपने दोस्त के घर बेसुध पड़ा मिला। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। वीरवार सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस कारण उसकी मौत हुई। हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि उसके दोस्त से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए कि मौत कैसे हुई। एसएचओ त्रिकुटा नगर का कहना है कि मृतक युवक के दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अभी पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत का कारण क्या रहा है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें