फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर इलाके में वीरवार दोपहर को पांच साल की मासूम बच्ची की मौत पानी की टंकी में गिरने से हो गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को काफी देर से मिली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यूपी के हथरस जिले के रहने राजेंद्र सिंह लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी नगर के पास किराये के कमरे में रहता है। यहां पर ग्राउंड फ्लोर में अंडरग्राउंड पानी की टंकी है। वीरवार को राजेंद्र सिंह की पत्नी टंकी से पानी निकाल रही थी। टंकी का ढक्कन खुला ही छोड़ कर वह तीन दिन पहले पैदा हुए बच्चे को दूध पिलाने कमरे में चली थी और उसकी पांच साल की बेटी मधु वहां टंकी के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह दोपहर दो बजे सिर के बल टंकी में जा गिर गई। जब मधु की मां पानी निकालने लगी तो उसने बेटी को टंकी में गिरा देखा। उसने शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। एक घंटे तक किसी ने भी टंकी में घुसने की हिम्मत नहीं दिखाई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मी टंकी में घुसे और बच्ची को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


खुशी के बीच छा गया मातम
राजेंद्र के घर तीन बेटियों के बाद दो दिन पहले ही बेटा हुआ। पूरा परिवार खुशी मना रहा था। राजेंद्र पत्नी और बच्चों को यहीं छोड़ कर खुद उत्तर प्रदेश अपने गांव में खुशी मनाने गया था। अचानक एक बेटी की मौत ने खुशी को मातम में बदल दिया। परिवार में बड़ी बेटी मानसी आठ साल की है। मधु पांच साल की थी और तीसरी बेटी अंजली दो साल की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र उत्तर प्रदेश से वापस जम्मू आ रहा है। जो पिता दस दिन के बाद बेटे के आने की खुशी में कार्यक्रम करने वाला था, उसके घर में अब दुर्भाग्य से क्रियाकर्म होगा। बेटी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि राजेंद्र गांधी नगर में माली का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें