रियासी। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ियों में आग लगने की सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार देर रात को धरान पंचायत के जंगल में भीषण आग लग गई। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ फारेस्ट प्रोटक्शन फोर्स के कर्मचारी पहुंचे और काफी मशक्कत से आग पर थोड़ा नियंत्रण किया पाया। हालांकि आग पूरी तरह से बुझाने में काफी परेशानी हुई।
इसके साथ ही सियाड़ बाबा की पहाड़ियों में आग लगने की दूसरी घटना हुई। अभी चार दिन पहले ही सियाड़ बाबा की पहाड़ियों पर लगी आग को बुझाया गया था। रविवार रात को भी वहां पर भीषण आगी। सोमवार की सुबह से दोपहर तक पहाड़ी से धुआं निकलना जारी था। बताया जाता है कि शाम को हुई बारिश के बाद लगी आग बुझी।
एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की सह पांचवीं घटना है। आग को बुझाने के लिए वन विभाग के सभी प्रकार विफल साबित हो रहे हैं। आग से लाखों रुपयों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।