फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बनी हुई है नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव सुमहां में बुधवार की रात को एक नव विवाहिता संतोष की गला कटने से हुई रहस्यमय मौत पुलिस के लिए फिलहाल पहेली बनी हुई है। हालांकि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। आश्चर्य की बात यह है कि कमरे में महिला का गला कट गया, खिड़की टूट गई और परिवार के उन सदस्यों को भनक तक नहीं जो बरामदे पर सो रहे थे। मायके वाले पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किया है। इसके अलावा घर के आसपास के ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की है। परिवार वालों से घटना की रात वाली घर की पूरी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस हर पहलुओें पर जांच कर रही है। फिलहाल घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को इस रहस्यमय मौत से जुड़ा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। अलबत्ता खून से सनी दराती और कमरे की टूटी खिड़की की फॉरेंसिक जांच करवाई जाने की चर्चा है।
ज्ञात रहे कि सुमहां में नव विवाहिता संतोष कुमार की कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में गला कटने से मौत हो गई। सुबह परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी तब मिली, जब मृतका के बगल में सो रहा डेढ़ माह का मासूम रोने लगा। पुलिस इस मामले में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें