बावली में मृत मिले युवक के परिवार ने जताई हत्या की आशंका
रियासी। पांच अक्टूबर को दसानु गांव जाने वाले रास्ते पर बावली में मृत मिले रधुराम(30) की मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के पिता जगदेव राज व परिवार ने बताया कि रधुराम का शव जिस हालात में पाया गया था उससे साफ नजर आता है कि उसकी हत्या कर शव बावली के बीच में रखा गया होगा। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मामले में एसएचओ अश्विनी शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई भी चश्मदीद नहीं मिला है। कुछ लोगों को पूछताछ के बुलाया गया था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ब्यूरो