पुंछ। शनिवार दोपहर बाद जिले की मेंढर तहसील में एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो कर नाली में जा गिरी। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। वहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उनकी हालत सामान्य देखते हुए देर शाम उन्हें घर भेज दिया गया है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय साकिया कोसर, 15 वर्षीय हसीना परवेज, 8 वर्षीय औरंगजेब खान और 15 वर्षीय शबीना कोसर सभी निवासी गांव कंडी मेंढर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद करीब तीन बजे जिले की मेंढर तहसील में मेंढर भिंबर गली मार्ग पर गुलुता क्षेत्र में जब टाटा सूमो नम्बर जे के 02ए जे8995 जब पुल पर करने के बाद कच्ची सड़क से गुजर रही थी कि वर्षा के कारण फिसल कर सड़क के साथ करीब दस फुट नीचे नाली में जा गिरी। इससे उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। इस बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी मेंढर डा परवेज अहमद खान का कहना है कि गुलुता क्षेत्र में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें घायल चार लोगों को यहां अस्पताल में लाया गया था जो कि मामूली तौर पर घायल थे। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब तीन घंटों तक चिकित्सकीय देखरेख में रखा। जब उसके सामान्य होने का भरोसा हो गया तो उन्हें उनके परिजनों के आग्रह पर घर भेज दिया।