फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस-फालोअप।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कस्बे में हुई चोरी की वारदातों के बाद पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित तीन दुकानों पर लगे कैमराें की जांच की है। इसके साथ ही सभी से इस संदर्भ में सहयोग से अपील की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार बुधवार की रात्रि को चोरों ने एसके रेडियो व मोबाइल शाप के ताले तोड़ कर वहां पर रखे मोबाइल को एक बोरे में भर लिया था, लेकिन इस बीच वहां से गुजर रहे एक पुलिस कर्मी की नजर खुले शटर व चोराें पर पड़ी, जिसके बाद शोर मच गया और चोरों को खाली भागना पड़ा। चोर पुलिस कर्मी को लोहे की राड दिखाते हुए फरार हुए थेे। बताया जाता है कि उक्त चोर मुख्य बाजार की तरफ भागे थे जिस की फुटेज पास ही स्थित एक अन्य दुकान के कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बाजार में मौजूद दो अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी की जांच की ताकि भागे चोराें की सही दिशा का पता चल सके। चोराें ने पिछले कुछ दिनाें के दौरान लारी अड्डा के सामने स्थित वाइन शॉप के अलावा एसके रेडियो व मोबाइल शाप तथा पुरी जनरल स्टोर को अपना निशाना बनाया है। चोरी की लगातार हो रही वारदातों के बाद अन्य दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगाें ने पुलिस विभाग से चोरी की वारदातों को रोकते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें