फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से चार आतंकी हीनानगर सेक्टर से घुसपैठ की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन-चार आतंकी हीरानगर सेक्टर से घुसपैठ की फिराक में
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सीमा पार लगातार देखी जा रही हलचल
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। हीरानगर सेक्टर से आतंकियों का एक दल घुसपैठ की फिराक में है। तीन से चार आतंकियों की दल की हलचल को पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों ने लौंडी, बोबिया और पानसर के ठीक सामने पाकिस्तानी सीमा में भांपा है। सूत्रों के अनुसार जैश और लश्कर के आतंकियों का दल भारतीय बीएसएफ पास्टों पर निगरानी बनाए हुए है। बीएसएफ की मूवमेंट सहित गतिविधियों पर नजर रखकर घुसपैठ की फिराक में हैं।
दरअसल हीरानगर सेक्टर से घुसपैठ करने के बाद आतंकी पहले भी नेशनल हाईवे तक पहुंच बनाकर बीते सालों में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता दिखाते हुए ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से थ्री-टियर सुरक्षा इंतजामों में जुटी हुई हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा से हाईवे तक कमान संभालते हैं, वहीं पूरा नेशनल हाईवे सेना के हवाले होता है। इस बार यात्रा और लंगर वाहनों को भी कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाबा अमरनाथ बर्फानी की वार्षिक यात्रा 28 जून से शुरू होने जा रही है। इससे लगभग दो दिन पहले राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से भक्तों के पहले जत्थे को स्वागत कर जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर की ओर रवाना किया जाएगा। उधर, बाबा अमरनाथ की लंगर कमेटियों के राज्य में पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एक ओर जहां राज्य में यात्रा को लेकर सभी इंतजाम अंतिम चरण में चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यात्रा की सुरक्षा इस बार सुरक्षा एजेंसियों के लिए कड़ी चुनौती रहने वाला है।
खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें