श्रीनगर। बांदीपोरा पुलिस ने नरसंहार के आरोपी मोहम्मद मकसूद मीर को 23 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बांदीपोरा की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में कुपवाड़ा जिला जेल भेज दिया। आरोपी को 11 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है।
मोहम्मद मकसूद मीर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी 23 साल से पुलिस से बच रहा था। एक गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे बरवाला कंगन से गिरफ्तार किया गया।
-क्या था मामला
5 अक्टूबर 1996 को दो महिलाओं व पांच पुरुषों सहित सात लोगों की हत्या हुई थी। इसमें आरोपी की संलिप्ता पाई गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अदालत से उसकी गिरफ्तारी के बारे में कई बार आदेश जारी हुए परंतु वह अज्ञात स्थान पर अब तक छिप कर रहा था। ब्यूरो